फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे कर्मों से खुलता मोक्ष प्राप्ति का मार्ग

Sat, 19 Dec 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के निकट शाहजहांपुर रोड पर चौपाल सागर के निकट शुरू हुए मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम में सकारा विश्व हरि ने लोगों को एकता से रहने का उपदेश दिया। समागम में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने ईश्वर से साक्षात्कार करने के लिए उपदेशों को आत्मसात किया।
विज्ञापन


मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम में साकार विश्व हरि ने कहा कि व्यक्ति को अच्छे कर्मों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। अच्छे कर्म करने वाला व्यक्ति तमाम परेशानियों और तकलीफों से गुजरता है लेकिन अंत में ईश्वर की प्राप्ति उसे ही होती है।

जबकि गलत कर्म करने वाले व्यक्ति को शुरूआत में तो काफी सफलता मिलती है लेकिन हार उसी की होती है। बताया कि अच्छे कर्म करने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साकार विश्व हरि के साथ माते श्री ने भी श्रद्धालुओं को ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें