फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन क्लब ने साउथ खेड़ा टीम को दी मात

Sun, 27 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी के फाइनल में गोल्डन क्लब अल्हापुर की टीम ने साउथखेड़ा को मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। गोल्डन क्लब के खिलाड़ी रानू को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


इसी टीम के शानू, रानू, शहजेब, नसीम शहबाज, लाला, शब्बू, अजीम, नूर हफीज ने आक्रामक कबड्डी खेलते हुए पहले हाफ में एक अंक की बढ़त हासिल की। इसके बाद फिर मैच एकतरफा कर दिया और गोल्डन क्लब ने 18 अंक तथा साउथ खेड़ा ने शून्य अंक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया था।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाल राजेश सिंह ने प्रतियोगिता की विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार दिए। इस दौरान शाहिद खां, डा अजी मुश्शान, सनब्बर खां, पुतान खां, हनीफ व चमन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें