फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान को जा रहे किशोर को ट्रक ने कुचला

Wed, 25 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में साथियों के साथ गंगा स्नान को जा रहे किशोर ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग निवासी उदयपाल (16) पुत्र लालू मंगलवार की देर रात अपने साथी गांव निवासी  अंकित व प्रमोद के साथ पैदल गंगा स्नान करने के लिए राजघाट जाने को घर से निकला था। रास्ते में सांडी-बिलग्राम मार्ग पर पसनेर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसको कुचल दिया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना दोस्तों ने परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


घर का इकलौता था उदय
बिलग्राम। परिजनों ने बताया कि वह बखरिया के एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। वह परिवार में अकेला था। घर के अकेले चिराग से बुझ जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ। परिजनों की आंखों से आंसू कम नहीं हो पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें