फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हुए दो पुलों के निर्माण को सांसद को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। शारदा नहर के ऐंचामऊ एवं बघौली मार्ग पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को व्यापारी नेता नवल महेश्वरी ने नगर में आए सांसद अशोक रावत को पत्र सौंपकर दोनों पुल बनवाए जाने की मांग की। कस्बे के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री नवल महेश्वरी ने कस्बे में आए सांसद अशोक रावत को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि कस्बे से बघौली मार्ग पर जाने वाला शारदा नहर का पुल करीब दो वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़ा है, इस कारण पुल से भारी वाहनों के आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुल से बड़े वाहनों का गुजरना प्रतिबंधित किए जाने के बाद रोडवेज बस व ट्रक आदि नहीं निकल पा रहे हैं। किसानों को भी अपनी उपज मंडी तक लेकर आने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर काटकर कस्बा आना पड़ रहा है। बताया कि ऐंचामऊ पुल भी करीब बीस वर्ष से टूटा है। उससे भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। क्षेत्र के लोगों को पुल खराब होने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता ने कहा कि जनहित में दोनों पुलों का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें