फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में कमालपुर पर भारी पड़ी उबरीखेड़ा की बालिकाएं

Wed, 15 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र भरखनी की ओर से वुधवार को ब्लाक के ग्राम उबरीखेड़ा में कबड्डी समेत कई खेलो में बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कबड्डी और वालीबाल में जहां धर्मपुर ने तो खो खो प्रतियोगिता में उबरीखेड़ा ने बाजी मारी।  नेहरू युवा केंद्र के दीपक सिंह के मुताबिक बुधवार को 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अतुल कुमार प्रथम व अर्पित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कामिनी सिंह ने बाजी मारी मोनी देवी दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सुशील कुमार पहले तो अनुराग दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में धर्मपुर ने उबरीखेड़ा को चित किया। वालीबाल में भी धर्मपुर ने बाजी अपने नाम की। उबरीखेड़ा को यहां भी हार का मुंह देखना पड़ा। खो-खो प्रतियोगिता में उबरीखेड़ा अव्वल रहा, जबकि कमालपुर की लड़कियों को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। गोला फेंक प्रतियोगिता में बाजी प्रदीप सिंह के हाथ लगी। विकास सिंह रनर की भूमिका में रहे। लंबी कूद में अवनीश कुमार पहले और अनुपम कुंमार दूसरे स्थान पर रहे।

विजेताओं को राज्य प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया। इस मौके पर रेफरी महेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, राजू सिंह, राजेश सिंह, कल्लू यादव, भानुप्रताप, प्रेमपाल, राजेश कुमार, अनूप कुमार, हरिपाल सिंह, मुनेश्वर, रामशंकर यादव, रामनिवास व मिथलेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें