फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्कूलों में बेटियों ने सीखा आत्मरक्षा का हुनर

विज्ञापन
फोटो-22- विद्यालय में मार्शल आर्ट आ अभ्यास करती छात्राएं। स्रोत विभाग
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बालिकाओं के सर्वांगीण सशक्तीकरण, सुरक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। छात्राओं को संकट के समय स्वयं की रक्षा करने और विपरीत परिस्थितियों का निडरता से सामना करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान में शनिवार को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों और शिक्षकों ने छात्राओं को खतरे की पहचान करने, सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी आत्मरक्षा कदम उठाने की विस्तृत जानकारी दी। बालिकाओं ने विभिन्न मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा तकनीकों का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता का परिचय दिया। प्रशिक्षण सत्र के साथ-साथ विद्यालयों में शिक्षकों ने छात्राओं के साथ प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए।
संवाद के दौरान बालिकाओं को किसी भी परिस्थिति में घबराए बिना धैर्य, साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य हर बेटी को सुरक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं को न केवल अपनी सुरक्षा के लिए तैयार करता है बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, साहस, सजगता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित करता है।
विज्ञापन



छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यशैली
बेहंदर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन के साथ बालिकाओं ने थाने पहुंच कर पुलिस की कार्यशैली को समझा। छात्राओं को महिला व बालिका सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के विषय में जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों व पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

फोटो-22- विद्यालय में मार्शल आर्ट आ अभ्यास करती छात्राएं। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें