फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव में किशोरी का शव दुपट्टे के फंदे से पेड़ पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। कसियापुर निवासी हरिकिशन खेती करते हैं। उनकी पुत्री संध्या (14) सोमवार देर शाम घर से बिना कुछ बताए चली गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह खेत के लिए निकले ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका देखा, तो सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना का पता चलने पर प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर गई। मृतका के पिता ने बताया कि संध्या मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज भी चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें