फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा में संदिग्ध हालात में युवती का शव मां की साड़ी से बनाए गए फंदे में लटकता मिला। पिता का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी और लगभग डेढ़ साल से उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

मोहनपुरवा निवासी अनुराज की पुत्री शबनम (21) गांव में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। हाल ही में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में भी वह शामिल हुई थी। गुरुवार सुबह अनुराज गन्ने की छोलाई के लिए खेत गए हुए थे। मां सरोजनी भी घर पर नहीं थी। शबनम की छोटी बहन संध्या पड़ोस में हो रहे रामचरित मानस के पाठ में गई थी। संध्या वापस आई तो शबनम का शव फंदे लटकता देखा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष हरियावां भावना भारद्वाज ने बताया कि पिता अनुराज ने बताया है कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें