प्रेमी के घर जा पहुंची प्रेमिका, वीडियो किया जारी
- कहा, शादी करूंगी तो मोनू के साथ ही
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक युवती रात के अंधेरे में अकेले प्रेमी के घर जा पहुंची। उसने प्रेमी के परिजनों से कहा कि वह शादी मोनू के साथ ही करेगी। युवती ने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बेहटा गोकुल क्षेत्र की रहने वाली युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजन विवाह के लिए राजी नहीं हैं। इसी से परेशान होकर युवती अपने प्रेमी जोकि इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके घर रात के अंधेरे में पहुंच गई। प्रेमी के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया और वायरल किया। इसमें उसने कहा है कि वह अपने घर से अकेली आई है। उसे अगर परेशान किया गया तो वह फांसी लगा लेगी। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों 20 से 22 साल के हैं। युवती स्वेच्छा से गई है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर लड़की के परिजन कोई तहरीर देते है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।