फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अगस्त 1947 को भारत के दो नहीं बल्कि, तीन टुकड़े हुए थे: जेपीएस राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अखंड भारत के विभाजन, विभीषिका स्मृति दिवस गोष्ठी में जनपद के प्रभारी सहकारिता विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत के दो नहीं बल्कि तीन टुकड़े हुए थे। इसमें पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान शामिल था जो, बाद में पूर्वी पाकिस्तान से बदलकर बांगलादेश बन गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राठौर ने कहा कि 14 अगस्त की रात को 671 ट्रेनों से लोग पाकिस्तान से भारत आ रहे थे, वे चले तो जिंदा थे पर, भारत पहुंचने तक वह सब लाशों में बदल गए थे। आजादी के जश्न भरे माहौल में पाकिस्तानियों ने भारत आ रहे लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
बरसों-बरस के संघर्ष से मिली आजादी की आखिरी कीमत भी लाखों लोगों की मौत से चुकानी पड़ी। भारत ने इससे पहले विदेशी आक्रांताओं से लेकर अंग्रेजी शासन का खराब से खराब दौर देखा पर ऐसी वीभत्स घटना कभी नहीं देखी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मां भारती के साथ गद्दारी करने वालों को ठिकाने लगाने का काम किया। देश में फैले आतंकवाद को नेस्तनाबूद कर दिया।
विज्ञापन

कहा कि 70 साल से लटके हुए बहुत से मामलों को केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में सर्वसम्मति से सुलझाने का काम किया है। आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्थाओं में पहुंच गई है।
सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा कि अखंड भारत का एक अंश कुछ लोगों के स्वार्थ को पूरा करने में चला गया। इसकी वजह से करीब 30 लाख बेकसूर लोगों की जान गई। इस त्रासदी को हमसे छुपाए रखा गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को घटित हुई विभीषिका की पीड़ा को महसूस करने का क्षण है। इसमें हमारे लाखों लोगों को शहादत देने पड़ी। संचालन कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री इंजीनियर ओम वर्मा ने किया।

इनसेट
मौन जुलूस निकाल मनाया काला दिवस
भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से मौन जुलूस के रूप में लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, अमर जवान चौक, नुमाइश चौराहा होते हुए शहीद उद्यान पहुंचे और शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण व स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, अलका सिंह अर्कवंशी, आशीष सिंह आशू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती वर्मा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, डीसीबी के चेयरमैन अशोक सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, जिला महामंत्री ओम वर्मा, अनुराग मिश्र, अजीत सिंह बब्बन, जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, राजेश अग्निहोत्री, संदीप सिंह, एसपी मौर्य, प्रीतेश दीक्षित, विनोद राठौर, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज गुप्ता मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें