फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या, शव खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव गांव से कुछ दूर गन्ने के एक खेत में शीशम के पेड़ के नीचे नग्न अवस्था में पड़ा मिला। बच्ची बुधवार दोपहर महुआ बीनने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर एक शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की बेटी (7) बुधवार दोपहर गांव में ही एक गन्ने के खेत में लगे महुआ के पेड़ से फूल तोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने रात तक तलाश की, लेकिन कोई जानकारी न होने पर देर रात टड़ियावां थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह को घटना की जानकारी दी। घटना का पता चलने पर आधीरात के बाद एक बजे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ हरियावां संतोष कुमार सिंह मौके पर गए, लेकिन कुछ खास पता नहीं चला।
पुलिस ने सुबह चार बजे से फिर से बच्ची को तलाशने का अभियान चलाया। एक खेत से कुछ दूर बच्ची के कपड़े और चप्पलें पड़ी मिलीं तो ग्रामीणों के साथ पुलिस ने गन्ने के खेत के अंदर जाकर देखा। खेत के अंदर एक शीशम के पेड़ के नीचे पत्तियों से ढका हुआ नग्नशव पड़ा मिला। शव मिलते ही सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

एसपी केसी गोस्वामी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। वीडियोग्राफी के साथ पैनल से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर गांव निवासी राघवेंद्र के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी और बच्ची के परिवार के बीच पिछले लगभग एक वर्ष से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें