फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मोबाइल से बात के बाद युवती ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला गुप्ता कॉलोनी नई बस्ती में एक युवती ने मोबाइल पर बात करने के बाद घर के अंदर पंखे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गुप्ता कॉलोनी नई बस्ती निवासी राजमोहन शुक्ला की 18 वर्षीय पुत्री अंजू शुक्ला का शव कमरे में लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि अंजू की एक साल से शादी की बात बावन चुंगी निवासी एक युवक के साथ चल रही थी। रिश्तेदार रोहित मिश्रा ने बताया की शादी की सभी बातें पूरी होने के कारण अंजू की युवक से फोन पर बातचीत हो जाती थी। रविवार की शाम को भी युवक से फोन पर बात हुई। पता चला कि शादी से युवक मना कर रहा था। इसके बाद अंजू ने घर के अंदर पंखे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। अंजू शुक्ला तीन बहनों में दूसरे स्थान पर थी।
शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें