फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। शौच के लिए खेत में गई किशोरी के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना के बाद आरोपियों ने किशोरी और उसके परिजनों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता रोडवेज बस के चालक हैं। 15 जून की रात उसकी 15 वर्षीय बहन रात में लगभग 11 बजे शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव निवासी जंडैली, जीशॉन, अब्दुल, दिलशाद और तसलीम वहां पहुंच गए।
आरोप है कि पांचों युवकों ने तमंचे के बल पर बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और चले गए। भाई का कहना है कि आरोपी दबंग हैं। इन लोगों ने उसे और परिजनों को घर से ही नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

शनिवार को वह किसी तरह घर से निकलकर सांडी थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना का पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई और थानाध्यक्ष ने किशोरी के गांव जाकर मामले की प्राथमिक जांच के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें