फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बिजली गिरने से किशोरी की मौत, छत पर कपड़ें सूखते समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

चाचा सत्तार ने बताया कि आशिया चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। हादसे में उसके माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए हैं। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
बिजली गिरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर हुई बारिश से पहले बिजली गिरने से इसकी चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के गाजू निवासी निजामुद्दीन खेती करते हैं। उनकी पुत्री आशिया (15) मंगलवार को दोपहर में मकान में अकेली थी।

विज्ञापन

इसी दौरान आसमान में बादल घिर आए। इस पर आशिया छत पर सूख रहे कपड़े उठाने गई। इसी दौरान चमक के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आशिया आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने छत पर जाकर देखा, तो फौरन ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चाचा सत्तार ने बताया कि आशिया चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। हादसे में उसके माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए हैं। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें