फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलग्राम। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर गलती से हरदाेई-बिलग्राम मार्ग पर आई कार ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई। बिलग्राम की तरफ से आ रही डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवती की मौत हो गई जबकि कार चला रहा युवक घायल हो गया। घटना के बाद चालक डीसीएम मौके पर छोड़ भाग निकला।
मऊ के मधुवन थाना क्षेत्र के लौकिया निवासी संजय (35) शुक्रवार को कार से दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ आजमगढ़ के जय नगर निवासी साक्षी कला पासवान (22) भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने बताया कि शुक्रवार रात वह गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर गलती से उतर गए थे। सर्विस लेन हरदोई-बिलग्राम रोड पर निकली। इस रोड पर ब्रेकर के कारण कार अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से आई डीसीएम ने टक्कर मार दी।
कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने साक्षी को मृत घोषित कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें