फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल फर्नीचर कारीगर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर कटरा मार्ग पर बुधवार रात सड़क हादसे में घायल फर्नीचर कारीगर की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बांधपुरवा निवासी पृथ्वीराज (30) पुत्र अशर्फीलाल हरपालपुर कस्बे में फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। बुधवार रात आठ बजे वह साइकिल से गांव जा रहा था। बिल्हौर कटरा मार्ग पर ग्राम ककरा के निकट पीछे से आ रही बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में पृथ्वीराज के साथ ही बाइक सवार कमलाकांत (25) पुत्र जगदीश निवासी ग्राम तड़ौरा थाना सांडी भी घायल हो गया था। दोनों को गुरुवार को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को पृथ्वीराज की मौत हो गई। लखनऊ में ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी उमादेवी, दो पुत्रियां शशि और रानी व एक पुत्र मयंक है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें