फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के बिक्री पर आतिशबाजी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-07- रेलवेगंज में दुकानदार से जानकारी लेते सिटी मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव व सीओ सिटी विकास जायसवाल। संवाद
विज्ञापन

फोटो-08- मंगलीपुरवा स्थित एक दुकान में रखे पटाखे निकालते पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो-09- रेलवगंज पुलिस चौकी में रखे जब्त किए गए पटाखे। संवाद
बिना लाइसेंस के बिक्री पर आतिशबाजी जब्त
- सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने किया दुकानों का निरीक्षण
- अफसर बोले, प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर की जाए पटाखों की बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रेलवेगंज व शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र में स्थित आतिशबाजी की दुकानों का सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवेगंज की एक दुकान पर बिना लाइसेंस के पटाखा बिक्री होने पर टीम ने आतिशबाजी जब्त कर ली। इसके साथ ही विक्रेताओं को बिना लाइसेंस व पर्याप्त सुरक्षा मानकों के पटाखों की बिक्री न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव व सीओ सिटी विकास जायसवाल ने मंगली पुरवा व गरीब पुरवा समेत रेलवेगंज में स्थित आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लाइसेेंस देखने के साथ ही सुरक्षा मानकों की भी जांच की। टीम को रेलवेगंज चौकी के पास एक किराने की दुकान पर पटाखों की बिक्री होती मिली। दुकानदार आतिशबाजी विक्रय का लाइसेंस नहीं दिखा सका। अफसरों ने दुकानदार को हिदायत देते हुए माल को जब्त कर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर ने बताया कि जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें