फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से तड़पती रही गर्भवती, नहीं लगा इंजेक्शन

Fri, 04 Aug 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
गर्भवती - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
माधौगंज। सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जता चुके हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा। माधौगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हालत बिगड़ने पर पहुंची गर्भवती को डाक्टर के कहने पर भी स्टाफ नर्स ने इंजेक्शन नहीं लगाया। हालत बिगड़ने पर परिजन गर्भवती को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन


माधौगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पडरा लखनपुर निवासी सर्वेश की पत्नी दुर्गा (23) गर्भवती है। बुधवार रात करीब एक बजे उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई और  उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। परिजनों की मानें तो सीचएचसी में तैनात स्टाफ नर्स विजय लक्ष्मी ने गर्भवती को भर्ती कर लिया और सुबह तक प्रसव होने की बात कही।

तबियत बिगड़ देख परिजनों ने इलाज को कहा तो वह अनसुना कर गई। सुबह डा. सीमा सिंह के आने पर परिजनों ने उनसे बात की। डा. सीमा सिंह ने मरीज को देखा और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स अनीता देवी और विनीता देवी को गर्भवती को इंजेक्शन लगाने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद भी दोनों स्टाफ नर्सों ने इंजेक्शन नहीं लगाया, जिससे गर्भवती की हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन


इलाज न होता देख परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। इस सबके दौरान काफी देर तक गर्भवती महिला सीएचसी के गेट पर दर्द से तड़पती रही लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। डा. सीमा सिंह ने बताया कि वह आवश्यक उपचार के निर्देश स्टाफ नर्स को दे आईं थीं। इंजेक्शन न लगाने की जानकारी उन्हें नहीं है। इस बारे में पता करेंगी।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें