फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गौरव ने सात विकेट लेकर सवायजपुर को दिलाई धमाकेदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सवायजपुर। फूल बगिया मैदान पर शुक्रवार को सवायजपुर प्रीमियर लीग में तीन मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के दौरान मैदान दर्शकों की भारी भीड़ और खिलाड़ियों के उत्साह से सराबोर रहा। सवायजपुर धमाका, उदयपुर और लिटिल चैंपियन की टीमों ने अपने मैच जीतकर टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

सवायजपुर प्रीमियर लीग में दिन का पहला मुकाबला रूपापुर और लिटिल चैंपियन सवायजपुर के बीच हुआ। लिटिल चैंपियन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी रूपापुर की टीम 12 ओवर के निर्धारित मैच में 10 ओवरों में ही 78 रनों पर ढेर हो गई। रबाडा ने 26 और अनुराग ने 12 रन बनाए। लिटिल चैंपियन की ओर से सृष्टि ने गेंदबाजी करते हुए पांच और अमरीश ने दो विकेट चटकाए। जवाब में लिटिल चैंपियन ने सिद्धांत और अनुराग की शानदार पारियों की बदौलत 11वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में उदयपुर ने पांडेयपुर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 101 रनों का स्कोर खड़ा किया। निशांत ने 40 और गोपाल ने 25 रन बनाए। पांडेयपुर के सूरज ने शानदार हैट्रिक सहित छह विकेट झटके लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। शानदार प्रदर्शन के लिए गोपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में सवायजपुर धमाका ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 127 रन बनाए, जिसमें आदित्य के 17 और नूर के 15 रन शामिल थे। जवाब में सवायजपुर बी की टीम मात्र 80 रनों पर सिमट गई। गौरव पांडेय ने घातक गेंदबाजी करते हुए सात विकेट झटके और अपनी टीम को 47 रनों से जीत दिलाई। गौरव को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर राजन सिंह, रोहित सिंह और रितेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें