फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घटने लगा गर्रा का पानी, मिरकापुर व मानीमऊ की सड़क बही

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोइ/सांडी/पाली/सवायजपुर/शाहाबाद। देवहा नदी के जरिए नानक बैराज से आए पानी के आगे निकलने से यहां पर गर्रा नदी का पानी कम होना शुरु हुआ है। पानी कम होने के साथ ही कटान शुरु हो गई है। मार्गों के कटान से रास्तों पर आवागमन बंद हो गया है। गांवाें में घरों तक पानी भर जाने से लोगों ने सड़क किनारे पन्नी लगाकर गृहस्थी को सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

नानक सागर बैराज से आए पानी ने गर्रा का पानी तेजी से बढ़ा दिया। शाहजहांपुर की ओर से पानी कम होने के साथ ही यहां पर भी पानी कम होने से कटान होने लगा है। बाढ़ से तहसील सदर, सवायजपुर, बिलग्राम, शाहाबाद के 133 गांव प्रभावित हुए हैं। पाली क्षेत्र में पानी कम होने के साथ ही कटान भी तेजी से हो रहा है। सांडी क्षेत्र में गर्रा नदी का पानी सुखेता नाला में भी आ गया और इससे सुखेता के किनारे बसे गांवों व नगर के मोहल्ले में पानी पहुंच गया है। सांडी-हरपालपुर मार्ग स्थिति गर्रा पुल व बरोलिया में प्रभावित गांवों नयागांव, रौरा समेत अन्य गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचा है। डीएम एमपी सिंह बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया।
तहसील सवायजपुर क्षेत्र के विकास खंड बावन के मिरकापुर गांव के पास गर्रा नदी की बाढ़ से सड़क भी बह गई। सड़क बहने से मिरकापुर के अलावा जनियामऊ, सबदलपुर, बम्हटा व धारा, रौरा आदि गांवों का संपर्क टूट गया है। करीब 17 हजार लोगों का तहसील और ब्लाक सांडी जाने का रास्ता बंद हो गया है। रामकुमार के यहां बेटी के विवाह के लिए टेंट आदि का सामान ले जाने की भी दिक्कतें हुईं। मिरकापुर के महावीर, मंजू, नितिन, कमलेश, अजय व विपिन आदि ने बताया कि दिक्कतें बढ़ गईं हैं। राशन खत्म हो गया है और गेहूं भी भीग गए हैं। तहसील प्रशासन ने अभी तक कोई मदद नहीं की। मानीमऊ में फसलें पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन

मानीमऊ गांव के पास भी सड़क कट गई है। तहसील शाहाबाद में एसडीएम पूनम भास्कर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट धीरेंद्र श्रीवास्तव आदि ने भोजन पैकेट के साथ राहत सामग्री का वितरण किया। पाली क्षेत्र में पांचवे दिन गर्रा नदी के पानी में गिरावट हुई। इससे अतरजी, बेगराजपुर, कहारकोला, पहाडपुर, बरगदिया, गुजीदेई, रणधीरपुर के मुख्य मार्गों से पानी हट गया है। ग्रामीणो ने राहत की सांस ली है। आवागमन भी शुरु हो का है। कहारकोला गावं में अभी भी पुलिया के पास जलभराव से ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कहारकोला गावं के अंदर जाने वाली मुख्य सड़क पुलिया के पास दोनों तरफ से कट गई है। इसमें मवेशी भी फंस गए हैं। सोमवार को सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बाढ़ग्रस्त परेली, बरगदिया, अतरजी व बेगराजपुर का जायजा लिया। ग्रामीणों से हाल जाना। भोजन आदि की भी व्यवस्था देखी। कहा कि बाढ़ से गिरे घरों के परिवारों को चिह्नित कराते हुए मुख्यमंत्री आवास दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें