फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म रहा सोमवार, उमस ने भी सताया

विज्ञापन
फोटो-13-सिनेमा चौराहे पर धूप में छाता लगाकर बच्ची संग जाती महिला। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद हल्के बादल छाने से लोगों को मौसम सुहावना होने के आसार दिखे, लेकिन अधिकांश स्थानों पर बारिश न होने से उमस और बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी दिनों में तापमान और उमस बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। चिपचिपी गर्मी के चलते कूलर व पंखे भी बेअसर हो रहे हैं। सड़कों पर निकले लोग पसीना पोंछते नजर आए। वहीं कुछ लोग दुकानों की टिनशेड व पेड़ की छांव में गर्मी से बचाव करते दिखे। सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहा है। मंगलवार को नमी बढ़ने के साथ उमस और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें