फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाढ़ के चलते परिवर्तित मार्ग से चल रहीं गरीब रथ व गोहाटी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिल्ली की यमुना नदी में इन दिनों पानी बढ़ा हुआ है। इस वजह से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। हरदोई रुक कर जाने वाली दो ट्रेनें भी परिवर्तित मार्ग से संचालित की जा रही हैं। वहीं, आगे भी ट्रेनों के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों में पानी बढ़ रहा है। तमाम नदियों समेत यमुना नदी में भी बाढ़ आई है। इस बार पानी इतना बढ़ गया है कि दिल्ली जाने पर बीच में पड़ने वाले यमुना से ट्रेन यातायात बंद कर दिया गया है। ऐसे में पुरानी दिल्ली स्टेशन से होकर चलने वाली ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जा रहा है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 15910 अवध असम गोहाटी एक्सप्रेस को दिल्ली किशनगंज से नई दिल्ली और वहां से साहिबाबाद होते हुए संचालित किया जा रहा है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर -सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस को अंबाला कैंट से सहारनपुर वहां से मेरठ सिटी होते हुए हापुड़ से संचालित किया गया। गरीब रथ एक्सप्रेस को दिल्ली नहीं भेजा गया। वहीं, पद्मावत एक्सप्रेस को भी परिवर्तित मार्ग से संचालित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी मार्ग परिवर्तित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें