फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस जल्दी आ

Tue, 22 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को गणेश की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकली। इस दौरान श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते और नाचते गाते चल रहेे थे। शाहाबाद में अबीर गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए गए। राम बाटिका चौक से शुरू हुई विसर्जन यात्रा नगर के कई मार्गों से होते हुए पिपरिया घाट पर संपन्न हुई।
विज्ञापन


यहां मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता अखिलेश पाठक, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, डा. हिमांशु सेठी, राजेंद्र मिश्रा, अभय सिंह, अनिल मराठा, रमेश मराठा, योगेश गुप्ता, रमन गुप्ता, दीपक वर्मा आदि मौजूद थे। आशा एकेडमी के मुंशी खां, धीरू अवस्थी समेत तमाम लोगों ने विसर्जन यात्रा में सहयोग प्रदान किया।

पिहानी में गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा नगर के बंदर मुरीदखानी, बंदर पार्क होते हुए नहर कोठी के निकट पहुंच कर संपन्न हो गई। विसर्जन यात्रा में डीजे पर नृत्य करते राधा-कृष्ण ने सब को लुभा रहे थे। अबीर-गुलाल की बरसात के बीच यात्रा में बुलेट पर सवार गणेशजी ने भक्तों को आकर्षित किया।
विज्ञापन


नहर कोठी के पास गणेश प्रतिमा को पूरी श्रद्धा और विधि विधान के साथ विसर्जित कर दिया गया। इस मौके पर अवधेश रस्तोगी, सभासद अभिषेक वैश्य, नवनीत वाजपेई, राजकुमार रस्तोगी, नीरज सिंह, गुंजन रस्तोगी, गुड्डू कपूर व अनुज शुक्ला आदि मौजूद थे। उधर, कछौना में गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

आयोजन समिति के किशन अग्रवाल, सत्यम, शांतनु, सुनील सहित बड़ी संख्या में लोगों ने विसर्जन यात्रा में भाग लिया। बेनीगंज में रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई विसर्जन यात्रा आदि गंगा गोमती के तट पर पहुंची। जहां प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर देवीशरण, सुशील अवस्थी, दुर्गाशरण ,रामचंद्र वैश्य, सुनील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मल्लावां में भगवंतनगर मोहल्ला से गणेश विसर्जन यात्रा निकली। इस मौके पर मयंक अग्निहोत्री, भास्कर मिश्र,गोलू, नीरज गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें