बिलग्राम। क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मक्कूपुरवा व चिरंजूपुरवा समेत आसपास क्षेत्रों में कटान जारी है। सिंचाई विभाग ने नियंत्रण का काम तेज कर दिया है। वहीं तहसील प्रशासन ने मक्कूपुरवा में कटान से क्षतिग्रस्त मकानों पर 32 पीड़ितों के लिए गृह अनुदान की स्वीकृति दे दी है।
बारिश शुरू होने के बाद से ही गंगा नदी के जलस्तर में बढ़त दर्ज की जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र के मक्कूपुरवा व चिरंजूपुरवा व उसके आसपास क्षेत्र में कटान की रफ्तार तेज हो गई है।
कटान बढ़ने पर मक्कूपुरवा गांव के 32 मकान ढह चुके हैं। बुधवार को डीएम ने संबधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। अधिकारियों को पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तहसील प्रशासन ने मक्कूपुरवा के 32 पीड़ितों को गृह अनुदान की स्वीकृति दी है। एसडीएम कपिल देव यादव ने बताया कि सभी पीड़ितों को जल्द मदद राशि दी जाएगी।
मक्कूपुरवा के इन लोगों को मिलेगी मदद
एसडीएम कपिल देव यादव ने बताया कि अब तक मक्कूपुरवा के गोमती, रामनारायण, श्रीकृष्ण, होरीलाल, रूपन, शिवदेवी, रमई, रमनाथ, रामखिलावन, प्रहलाद, अनिल, अच्छे लाल, गुड्डी, सुमन, भगवान दीन, सुंदर लाल, कोकिलां, मेवाराम, राधेश्याम, मनीराम, उमेश, बनवारी, मंजेश कुमार, चमेली, उदय प्रताप, रामआसरे, महादेव, रेखा देवी, अंकित कुमार, लक्षमण, रेखा व राकेश आदि के मकानों के कटान में क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। सभी को गृह अनुदान के तहत मदद राशि दी जाएगी।