फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबा युवक, नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। क्षेत्र के गदुआपुर निवासी युवक राजघाट पर गंगा स्नान करते समय डूब गया। उसका पता नहीं चला है।
विज्ञापन

गदुआपुर निवासी सनी तिवारी (18) शनिवार को मकर संक्रांति पर्व पर राजघाट पर गंगा स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी रही। लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई सुराग नहीं लगा।
परिजनों के मुताबिक सनी तीन भाई बहनों में छोटा है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि सुबह गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें