फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चेन स्नेचिंग व बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने लूट और वाहन चोरी की वारदातों में लंबे समय से वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल, चेन के टुकड़े और 33 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि बीते 18 सितंबर को रेलवेगंज निवासी रीता गुप्ता सुबह करीब छह बजे टहलने निकली थीं। मंगली पुरवा फाटक के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनके गले से चेन छीन ली थी। मामले में शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा लक्ष्मीपुरवा निवासी राजीव कुमार आर्य ने 21 सितंबर को अपनी मां की चेन बाइक सवार दो युवकों द्वारा चोरी किए जाने की शिकायत की थी। इसी क्रम में कछौना क्षेत्र के पिरकापुर निवासी रिंकू की बाइक 22 जुलाई को लेबर कॉलोनी से चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की।
तीनों घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस टीमों ने आरोपियों की पहचान करते हुए रामनगरिया निवासी विमलेंदु और सुभाषनगर निवासी आशीष तिवारी को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है और कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। बरामदगी के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में बीएनएस की धारा में बढ़ोतरी की गई है। कार्रवाई में कोतवाल समेत उपनिरीक्षक विजय कुमार, सोमपाल समेत शहर कोतवाली की टीम और सर्विलांस व एसओजी के उपनिरीक्षक राजेश यादव व अब्दुल जब्बार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें