गजानन सेवा समिति के तत्वावधान में वंशीनगर में चल
रहे महोत्सव में शनिवार की रात भक्तों का रेला लगा रहा। विख्यात भजन गायक
नंद किशोर शर्मा नंदू के भजनों पर जुटा पूरा शहर झूमता नजर आया। इधर,
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी दरबार में पहुंच
माथा टेका।
अहमदाबाद से आए भजन गायक ने देर रात तक श्रद्धालुओं को
बांधेे रखा। महाराज ने खाटू श्याम जी का गुणगान किया। नंदू जी द्वारा गणपति
आओ मेरे आंगन, मेरा श्याम बड़ा रंगीला, नन्हे कान्हा कीर्तन की है रात,
बाबा आज व सब कुछ दिया कान्हा...आदि भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे
पूर्व 56 भोग का प्रसाद गजानन को चढ़ाया गया।
इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता
हुई, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष
मनीष चतुर्वेदी, समीर सिंह, अविनाश मिश्र, आनंद शंकर सेठ, रामकिशोर
द्विवेदी, राजवर्धन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। उधर, विनायक समिति के
तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे गणेश उत्सव के दौरान रविवार की
प्रात: आचार्यों द्वारा विघभन विनाशक गजानन महाराज का विधि विधान पूर्वक
पूजन, अर्चन व आरती आदि कार्यक्रम कराए गए।
देर शाम कलाकारों के द्वारा
आयोजित हुए भजनों ने ऐसा समां बांधा कि भक्त जन झूमते नजर आए। दिल्ली व
मुंबई से आए कलाकारों ऐश्वर्या रावत, प्रतीक्षा, अंकिता सिंह, पूजा शर्मा
को लेकर पदाधिकारियों द्वारा शहर में कारवां निकाला गया, जिसका जगह-जगह
स्वागत किया गया।
इस मौके पर सोमेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अपूर्व
महेश्वरी, अनुराग दीक्षित आदि मौजूद थे। इसी तरह सिद्धि विनायक मराठा
मंडल एवं सर्राफा कमेटी के गणेश उत्सव में गणेश को भोग प्रसाद लगाया गया
तथा दुर्वा चढ़ाई गई। मराठा आरती में भीमराव मराठा, तुकाराम प्रहलाद,
सुनील, भगवान, लक्ष्मण, राजेश आदि मौजूद थे।
देर शाम लुधियाना से आए
कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला की गई। पंडाल पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भरा
रहा। सायंक ाल में अनुज महेंद्रा के द्वारा विधि विधान से भोग लगाकर लोगों
को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर नीरज क पूर, प्रदीप रस्तोगी,
भोलानाथ, राजीव भल्ला, शिवकुमार, विष्णु आदि मौजूद थे।