फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खेल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निखरतीं’

Tue, 16 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रीड़ा भारती अवध प्रांत द्वारा सुभाष चंद्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित गीष्मकालीन प्रांतीय ओलंपिक के समापन में केंद्रीय खेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सर्वानंद सोनेवाल ने कहा कि खेलों के आयोजन से छिपी प्रतिभाएं निखरती है। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि खिलाड़ी किसी भी खेल का हो वह देश का नाम रोशन करता है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय आरएसएस अवध प्रांत के प्रचारक संजय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम से युवाओं को अपनी काबिलियत दिखाने का बेहतर मौका मिलता है।

ऐसे खिलाड़ी गांव से लेकर देश का भी नाम ऊंचा करते हैं। इस दौरान राज्यमंत्री ने ऊंची कूद बालिका वर्ग में किरन वर्मा, उर्मिला देवी, दीपिका देवी, गोला फेंक बालक वर्ग में मिथुन कुमार, शैलेंद्र कुमार, कैरोविन लाकरा, गोला फेंक बालिका में कल्पना वर्मा, दीपिका देवी, राधा देवी, भाला फेंक बालक में सुधीर कुमार, कैरोविन लाकरा, बबलू वर्मा, चक्का फेंक बालिका मेें कल्पना वर्मा, राधा देवी, रिंकी देवी।
विज्ञापन


लंबी कूद बालक वर्ग में धर्मेंद्र सिंह, अनूप तिवारी, विशाल कुमार, लंबी कूद बालिका में कल्पना वर्मा, रोशनी कश्यप, किरन वर्मा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्क ार प्रदान किया। वहीं 100 मीटर, 200 मीटर, ऊँची कूद, खो-खो, कबड्डी, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, वॉलीबाल, फुटबाल, क्रिकेट आदि में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आए प्रतिभागियों को पुरस्कार मेडल व प्रमाण पत्र दिए।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधक एवं क्रीड़ा भारती अवध प्रांत के अध्यक्ष अवनीश कुमार ने खेल राज्यमंत्री, चेतन चौहान, सांसद अंजूबाला आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व क्रिकेट चेतन चौहान ने की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सीतापुर लोस क्षेत्र के सांसद अशोक सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संचालन डा. मंजू आनंद व धन्यवाद ज्ञापन अशोक वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें