फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गी फार्म में लगाई आग, मालिक को गोली मारी

Fri, 09 Feb 2018 11:27 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
घायल आसिफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम सारीपुर हीरालाल में पंचायत चुनाव और मारपीट की रंजिश में ग्र्राम प्रधान के पुत्रों ने मुर्गी फार्म में आग लगाने के बाद मालिक को गोली मार दी। घायल की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पुत्रों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

 ग्राम सारीपुर हीरालाल निवासी आसिफ (30) पुत्र शमीम अहमद का मुर्गी फार्म गांव में ही स्थित है। गुरुवार रात मुर्गी फार्म में पड़े छप्पर में गांव के ही प्रधान नूर मोहम्मद के पुत्रों अफरोज, दिलशाद, जावेद और अफजल ने आग लगा दी। आग में मुर्गी फार्म भी जल गया। आग लगने की जानकारी पर आसिफ मौके पर पहुंचा और विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके दाएं कंधे में लगी। किसी तरह आसिफ घर पहुंचा, तो परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय गए। आसिफ ने तहरीर बघौली थाने भेजी। बघौली थाने का प्रभार संभाल रहे आरके तिवारी ने बताया कि अफरोज, दिलशाद, जावेद और अफजल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की मानें तो पंचायत चुनाव में आसिफ के बड़े भाई नौशाद और आरोपियों के पिता नूर मोहम्मद के बीच प्रधान पद का मुकाबला हुआ था। नूर मोहम्मद जीत गए थे, तबसे दोनों पक्षों के बीच रंजिश है। इसके अलावा आसिफ ने बीते दिनों ग्राम प्रधान के पुत्रों पर कब्रिस्तान की भूमि कब्जा करने का आरोप लगा शिकायती पत्र डीएम को दिया था। गत 30 जनवरी को भी आसिफ के बड़े भाई नौशाद और कुछ ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था। इसमें ग्राम प्रधान दूसरे पक्ष की मदद कर रहे थे। इसकी रंजिश भी बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें