फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध परिस्थियों में बढ़ई की मौत

Sun, 19 Mar 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में फर्नीचर कारीगर की मौत
विज्ञापन

- परिजनों की मांग पर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। ग्राम बहादुरखेडा में फर्नीचर कारीगर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे लेकर लोग अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरौवा मजरा मल्हेरा निवासी छोटेलाल (35) शनिवार को ग्राम बहादुरखेडा में फर्नीचर बनाने का काम करने छत्रपाल के यहां गया था। काम करते समय अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। यह देख छत्रपाल के परिजन उसे मल्हेरा अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद उन लोगों ने घटना की सूचना कारीगर के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले आए। रविवार सुबह परिजनों ने मौत के कारण जानने को पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें