हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के हाथीपुर चौराहे के पास साइकिल सवार किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मझिला थाना के रहिगवां गांव निवासी सियाराम (55) शनिवार देर शाम करीब पांच बजे साइकिल से हाथीपुर चौराहे से वापस घर लौट रहा था।
चौराहे के पास ही उसकी साइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सियाराम साइकिल से सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। सियाराम खेती करके अपने परिवार की परवरिश करता था। उसके दो पुत्र मनोज व विपिन हैं। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।