फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली में चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टॉफ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नो इंट्री के दौरान वाहनों को निकालने में अवैध वसूली के आरोप में एसपी अनुराग वत्स ने सुरसा थाना क्षेत्र की सेमरा चौराहा चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टॉफ को निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र में सेमरा पुलिस चौकी के निकट नो इंट्री है। यहां से सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाता है। एसपी अनुराग वत्स को शिकायत मिली थी कि सेमरा पुलिस चौकी के निकट लगने वाली नो इंट्री में खड़े रहने वाले वाहनों के चालकों से अवैध वसूली कर इन्हें समय से पहले ही आगे की राह पर रवाना कर दिया जाता है।
एसपी ने इस मामले की गोपनीय जांच सीओ सिटी विकास जायसवाल से कराई। सीओ सिटी की जांच में शिकायत प्राथमिक तौर पर सही मिली। इस पर एसपी अनुराग वत्स ने सेमरा चौकी के प्रभारी अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी विजय सिंह, सिपाही मुकेश कुमार और रंजीत बहादुर को तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें