फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य की स्कॉर्पियो से कुचलकर फल विक्रेता की मौत

विज्ञापन
फोटो-11- अरुण। फाइल फोटो
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के समोधा गांव में शनिवार देर रात पूर्व जिला पंचायत सदस्य की स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। स्कॉर्पियो ने उनके मकान के सामने रहने वालीं भाजपा की जिला पंचायत सदस्य के मकान के बाहर फल की ठेली लगाए युवक को रौंद दिया और फिर भाजपा नेता के घर में घुस गई। घटना में जिला पंचायत सदस्य के पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य घायल हुए हैं। मृतक के पिता की शिकायत पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




समोधा निवासी परशुराम चौरसिया जिला पंचायत के पूर्व सदस्य हैं। गांव में उनके मकान के सामने भाजपा की जिला पंचायत सदस्य शांति वर्मा रहती हैं। उनके पति सुमेर वर्मा भी जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं। उनके मकान के बाहर गांव निवासी अरुण (20) फल की ठेली लगाकर आम बेचते थे। शनिवार रात परशुराम चौरसिया का चालक आशीष गौतम स्कॉर्पियो लेकर घर से निकला और अरुण को टक्कर मारते हुए सुमेर के घर में घुस गया। अरुण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मकान के दरवाजे पर खड़े होकर बिजली सही करा रहे सुमेर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घटना से नाराज मृतक के परिजन ने शव रखकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
हंगामे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ सिटी अजीत चौहान, सीओ संडीला संतोष सिंह, सीओ बघौली प्रभा पटेल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मृतक के पिता राम खिलावन की शिकायत पर वाहन चालक आशीष, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य परशुराम चौरसिया और गांव के ही अंकुश के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फोटो-11- अरुण। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें