फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनगुनी धूप से मिली सर्दी से राहत

Wed, 07 Jan 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवाओं से हाड़कंपाऊं सर्दी से कांप रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहा। कोहरा कम रहने और बादल छंटने से जल्द निकल आए सूर्यदेव ने गुनगुनी धूप से लोगों को सर्दी से राहत दिलाई तो लोगों के चेहरों पर रंगत लौटी और ठंड से मुरझाए फूल भी धूप पाकर खिल उठे।
विज्ञापन


सूर्यदेवता के निकलने से लोगों को गुनगुनी धूप मिली और किसी हद तक ठंड से राहत भी महसूस की। दिन में धूप निकल आने से लोगों ने बाजारों की ओर रुख किया, जिससे वहां चहल पहल रही। लोगों ने खुले में बैठकर धूप का का आनंद लेने का प्रयास किया।

हालांकि, सूर्य अस्त होने के बाद ठंड के आगोश में समाने लगी शाम के समय फिर से कड़ी सर्दी का अहसास होने लगा, जिससे सर्दी से बचने के लिए तरह तरह के जतन करने पडे़। देर शाम बाद जो लोग घर से बाहर निकले वह पैक होकर निकले, ताकि ठंड से बचा जा सके। आज तापमान का अधिकतम स्तर 19 तथा न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें