फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रात 12 से दिन के 12 बजे तक किसान वाहन लेकर मंडी में जा सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। मूंगफली की आवक बढ़ने से मंडी में वाहनों की आवाजाही भी बढ़ी है। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में एसडीएम ने निर्देश जारी किया है कि किसान रात 12 से दिन के 12 बजे तक वाहन लेकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

मूंगफली की बढ़ी आवक के कारण मंडी में लग रहे जाम का निस्तारण कराने की कवायद आखिरकार शुरू हो गई। एसडीएम बिलग्राम ने मंडी में दोनों किनारों पर लगे व्यापारियों के माल को हटाने के निर्देश दिए। अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों का लाइसेंस निरस्त किए जाने जाने की चेतावनी भी एसडीएम ने दी। जाम की समस्या को लेकर एसडीएम बिलग्राम संजीव ओझा गुरुवार सुबह छह बजे मंडी परिसर पहुंच गए।
यहां उन्होंने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की। निर्देश दिए कि रात में 12 बजे से दोपहर के 12 बजे तक किसान मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों को अंदर ले जाएंगे। उपज उतरने के बाद ट्रैक्टर ट्रालियां बाहर निकल जाएंगी। मंडी के व्यापारी दोपहर 12.30 बजे से माल की लोडिंग कराएंगे और उसके बाद बाहर भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें