फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पीवीसी का काम ठेके पर करने वाले दोस्तों की दिल्ली में हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। दिल्ली में रहकर ठेके पर पीवीसी का काम करने वाले दोस्तों की वहीं सड़क हादसे में मौत हो गई। सोनीपत से शुक्रवार रात काम वापस कर घर जाते समय इंडिया गेट के निकट किसी वाहन की टक्कर से घटना हुई है। जानकारी पर परिजन दिल्ली रवाना हेा गए।
विज्ञापन

फिरोजपुर निवासी मोहित शर्मा (22) और शुभम उर्फ चमन (24) मकानों और कार्यालयों में पीवीसी लगाने का काम ठेके पर करते थे। वह दोनों दिल्ली में ही रहते थे। शुक्रवार को दोनों सोनीपत में काम करने गए थे। देर रात बाइक से वापस दिल्ली जाते समय इंडिया गेट के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
बाइक के पंजीकरण संख्या और पास मिले मोबाइल फोन के जरिए दिल्ली पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसका पता चलते ही शुक्रवार आधीरात के बाद परिजन दिल्ली रवाना हो गए। घटना से गांव में शोक का माहौल है। मोहित अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था, जबकि चमन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दोनों अविवाहित थे। हादसे में दोनों की मौत की जानकारी पर परिजन बिलख पड़े। थानाध्यक्ष राज कुमार सरोज ने बताया कि घटना दिल्ली में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें