फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन लाइन ट्रैक में फ्रैक्चर, हड़कंप

Sat, 02 Sep 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
ट्रैक की मरम्मत करते रेल कर्मी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन

हरदोई से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित करना स्टेशन के पास शनिवार सुबह डाउन ट्रैक पर फ्रैक्चर मिला। सुबह की शिफ्ट में ट्रैक का सर्वे कर रहे गैंगमैन की नजर फ्रैक्चर पर पड़ी। उसने जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद डाउन लाइन पर आ रही ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया गया। टीम ने ट्रैक की मरम्मत की। करीब एक घंटे के  बाद ट्रैक बहाल किया गया। इसके बाद ट्रेनों को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह ट्रैक का निरीक्षण कर रहे गैंगमैन की नजर चटकी हुई पटरी पर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। ट्रैक में फ्रैक्चर मिलने की सूचना मिलते ही अधिकारी सतर्क हो गए। डाउन ट्रैक पर आ रही नॉन स्टाप, एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को हरदोई स्टेशन व उसके आसपास रोक दिया गया। जानकारी मिलने के बाद करीब 8 बजे मौके पर पहुंची गैंगमैन की टीम ने ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया। नौ बजे मरम्मत का काम पूरा किया गया। इसके बाद शेड्यूल के हिसाब से ट्रेनों को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सभी ट्रेनें 20 से 40 मिनट तक स्टेशन व उसके आसपास खड़ी रहीं। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि मरम्मत के चलते सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें