फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

Fri, 29 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
मौत
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लाहनपुरवा मेें बाढ़ के पानी से भरे नाले में डूबने से बुधवार को एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मगरहा गांव के मजरा मल्लाहनपुरवा निवासी जयचंद्र का बेटा गनेश (4) बुधवार शाम घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन


घर के पास स्थित नाला में बारिश का पानी आ गया है। गनेश खेलते-खेलते नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। खेतों से लौट रहे कुछ ग्रामीणों ने नाले में शव उतराता देख परिजनों को सूचना दी। बच्चे की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। सूचना पर पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है। जयचंद्र ने बताया कि जरा सी चूक में बच्चे की जान चली गई। जयचंद्र का दूसरा बेटा कौशल दो साल का है। तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्या ने बताया कि परिजनों के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें