हरदोई। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14.250 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही एक स्विफ्ट डिजायर और एक बाइक भी बरामद की है। शहर पुलिस ने इन चारों को अलग-अलग ठिकानों से दबोचा है।
कोतवाल शहर संजय पांडेय ने गुरुवार को सांडी तिराहे के पास से अपनी टीम के एसआई संतोष कुमार शुक्ला,मुईन अहमद खां,हेड सिपाही, सुनील कुमार तिवारी, रजनीश मिश्रा, सिपाही प्रशांत सोनकर, विनीत कुमार और अनुराग यादव के साथ घेराबंदी कर पवन राजपूत निवासी मुबारकपुर, हाजी शरीफ जिला कन्नौज और आकाश राजपूत निवासी नगला बरी विशुनगढ़ जिला कन्नौज को 10 किलो गांजा और प्लेटिना बाइक के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली शहर की इसी टीम ने शुक्रवार को रद्देपुरवा रोड से दीपेंद्र प्रताप सिंह निवासी विभूति नगर बिलग्राम चुंगी और शेखर कंजड़ पुत्र गुड्डू निवासी खेड़ा बीबीजई शाहाबाद को 4.250 किलो गांजे के अलावा स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। (संवाद)