पिहानी। बरवर खीरी से वापस बुखारपुर आ रहे बाइक सवार को गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाए जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बुुखारपुर निवासी प्रतिपाल सिंह गांव में डेयरी संचालन करते थे। गुरुवार की देर रात प्रतिपाल सिंह (28) बाइक से बरवर खीरी से बुखारपुर लौट रहे थे। हन्न पसिगवां मोड़ पर मुड़ते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वे बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे जहानीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने उन्हें नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसिगवां भिजवाया, जहां से चिकित्सक ने उन्हें शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया।
शाहजहांपुर ले जाते समय प्रतिपाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रतिपाल के एक पुत्र व एक पुत्री है।