फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लूट का मोबाइल ऑन करते ही पकड़े गए चार लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। लूट की दो वारदातों को अंजाम देने वाले चार युवकों में से एक का मोबाइल ऑन होते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन लाेगों के पास से 5100 रुपये, घटना में इस्तेमाल बाइक, चार मोबाइल फोन और एक तमंचा कारतूस समेत बरामद किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ऊंची महरौली निवासी मनीष कुमार बीती 17 नवंबर को पत्नी के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी दौरान बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में मानपुर कटौना पुल के बीच बाइक सवारों ने मोबाइल और नकदी लूट ली थी। इसके बाद 21 नवंबर काे मझिला थाना क्षेत्र के देवादास निवासी मोहित कुमार गुप्ता अपनी मां के साथ सुरजीपुर जा रहे थे। सैदपुर यासीनपुर के बीच उनसे भी बाइक सवारों ने नकदी जेवर लूट लिए थे। खुलासा के लिए बेहटा गोकुल थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी और सर्विलांस टीम भी लगाई गई थी।
लूटे गए मोबाइल में से एक मोबाइल लुटेरों ने ऑन कर दिया और इसकी लोकेशन एसओजी और सर्विलांस टीम को मिल गई। इसी आधार पर बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव के नेतृत्व वाली टीम ने चार लाेगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए लोगों में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पसिगवां गांव निवासी कुलदीप, प्रदीप कुमार,ललित कुमार और देशराज हैं। इनके कब्जे से 5100 रुपये और मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें