फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की मौत, चार घायल

Mon, 27 Jul 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहबाद मार्ग पर बाइक को रोडवेज ने टक्कर मार दी, जिससे एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर क्षेत्र के मोहल्ला सराय थोक पूर्वी निवासी जगपाल (55) पुत्र सहजादे एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में अर्दली के रूप में तैनात थे। रविवार को साइकिल से वह किसी काम के लिए घर से निकले थे। सरकुलर रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे, पर रास्ते में उनकी कछौना के पास मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


उधर, बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम अख्तियारपुर निवासी लाला राम (40) पुत्र कालिका सड़क हादसे में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इधर, टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर निवासी अनिल की पुत्री आरती (10) घर के बाहर खेल रही थी। बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई।

उसे इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं बघौली क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर के पास बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अरविंद (30) पुत्र ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

उधर, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शाहाबाद- हरदोई मार्ग पर ककरघटा के पास रविवार की रात बाइक को पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक राजेश पाल (40) पुत्र बहादुर निवासी पसिगवां थाना बेहटा गोकुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनके साथ बाइक पर सवार उनकी पत्नी सरोज कुमारी (38), पुत्री बेबी (6) और बहन रजनी (20) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्वास्थ्य केंद्र  पर भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें