फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल

Sun, 24 Mar 2024 10:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। अरवल थाना क्षेत्र के देवकली चौराहा पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। घटना में दो बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सांडी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक मामूली रूप से चोटिल होने के कारण घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

टिलिया घटवासा निवासी पिंटू कुशवाहा (23), सचिन कुशवाहा (19) और अनूप यादव (18) एक ही बाइक पर सवार होकर जिगनी गांव जा रहे थे। जिगनी में सचिन के मामा का घर है। इसी दौरान सांडी थाना क्षेत्र मिश्रनपुरवा निवासी सौरभ (20) अपनी बहन के घर रूपापुर जा रहा था।
देवकली चौराहा के पास दोनों बाइकें टकरा गईं। घटना में पिंटू, सचिन और अनूप घायल हो गए। तीनों को सीएचसी सांडी से हरदोई रेफर कर दिया गया। तीनों युवक अहमदाबाद में प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं और होली पर घर आए थे। दूसरी बाइक पर सवार सौरभ भी हरिद्वार में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। वह भी होली पर घर आया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें