फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार संक्रमित मिले, 34 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण अब लगभग थमता नजर आ रहा है। शुक्रवार को मात्र चार नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 34 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य महकमे ने कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले में जनवरी माह में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप रहा, जिसके चलते रोजाना दो सैकड़ा से अधिक संक्रमित मिल रहे थे। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ गया था।
इधर फरवरी की शुरुआत से कोरोना केसों में भारी गिरावट आनी शुरू हो गई। जिससे संक्रमितों का ग्राफ लगातार गिर रहा है। शुक्रवार को चार नए संक्रमित मिले, जबकि 34 संक्रमितों ने होम आइसोलेशन से बाहर आकर कोरोना से जंग जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कोरोना के मात्र 94 सक्रिय केस रह गए हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि इन दिनों 98 फीसदी केसों की रिकवरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें