फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: ट्रक की टक्कर से दो हादसों में चार की मौत, मचा कोहराम

Sat, 06 May 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद से सांडी जा रहा ट्रक शुक्रवार की सुबह काल बनकर दौड़ा। ट्रक चालक ने दो सड़क हादसों को अंजाम दिया। पहले लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुल के आगे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई। इसके बाद सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर के पास ईंट-भट्ठे के सामने ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। तेज रफ्तार होने की वजह से ट्रक पलट गया। चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर निवासी अमर सिंह (35) अपने पांच वर्षीय पुत्र रितेश, पत्नी अमृता (30) को लेकर बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के आगे पुल के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। अमर सिंह व पुत्र रितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमृता घायल हो गईं। इस हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग रहा था, इसी बीच चार किलोमीटर दूर सांडी के सैतियापुर के पास ईंट-भट्ठे के सामने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक घटनास्थल पर ही पलट गया। इसकी ई-रिक्शा भी ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर निवासी ई-रिक्शा चालक गुड्डू यादव (38) पुत्र कुंज बिहारी व ई-रिक्शा सवार गांव निवासी सुनील पाठक ऊर्फ पुजारी (30) पुत्र मिथिलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस बात की जानकारी पाकर सांडी व लोनार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बिगड़ते हालात को देखकर पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें