फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आपत्तियों का निराकरण न कराने पर चार बीडीओ को चेतावनी

Sat, 28 Dec 2024 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। क्षेत्र पंचायतों में राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग की मद की राशि के खर्च और ऑडिट में मिली गड़बड़ी की आपत्तियों का समय से निराकरण न कराने पर सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने चार बीडीओ को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने विकास खंड बेहंदर, बिलग्राम, संडीला और हरियावां में साल 2016-17 से 2018-19 तक की ऑडिट के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने चारों विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत निधि के खर्च से जुड़े अभिलेखों को उपलब्ध कराते हुए लेखा परीक्षा कार्यालय के माध्यम से आपत्तियों का निराकरण एक सप्ताह में करा लेने के निर्देश बीडीओ को दिए है। कहा है कि एक सप्ताह में आपत्तियों का निराकरण न कराए जाने पर संबंधित बीडीओ और लेखाकार के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी। बताया गया कि चारों विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत निधि और राज्य वित्त आयोग व 15वें वित्त आयोग में बड़ी मात्रा में रुपये खर्च किए जाने का हिसाब-किताब ऑडिट के समय नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें