हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के लालपुर कन्हारी गांव में बुधवार की शाम मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के दो-दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सार्वजनिक रास्ते के संबंध गांव निवासी परमेश्वर और सर्वेश के बीच बुधवार शाम मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने 22 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुरुषोत्तम की तहरीर पर सर्वेश, अरुण, अनिल, हेमवती, सोनी, आकांक्षा, आसिफ और जहीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से सर्वेश की तहरीर पर पुरुषोत्तम, सुधीर, शारदा बक्श, गयावती, अरविंद और श्याम सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को एक पक्ष से सर्वेश, आसिफ और दूसरे पक्ष से परमेश्वर और सुधीर को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
मारपीट के आरोपियों को पकड़ा
हरदोई। पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीवाली निवासी सिराज 22 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि गांव निवासी अयान और शामिन उर्फ शीलू समेत चार आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की। शुक्रवार को पुलिस ने अयान और शामिन को गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)