फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चालीस पुरानी बसें हटेंगी, 70 नई बेडे में होगी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। परिवहन निगम की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए जर्जर बसों को मार्ग से हटाएगा। उनके स्थान पर नई बसोें को लगाया जाएगा। विभाग की ओर से हरदोई परिक्षेत्र के लिए विभाग को डिमांड भेजी गई है।
परिवहन विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत हरदोई से हरिद्वार मार्ग पर बस सेवा शुरू की जा रही है। विभाग की ओर से इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसके अलावा हरदोई परिक्षेत्र की 40 बसों को चिह्नित किया गया है, जो अपनी आयु सीमा पूरी कर रही है।
विज्ञापन

ऐसी बसों को मार्ग से हटाया जाएगा। विभाग की ओर से एआरटीओ की सूची के अनुसार बसों को मार्ग से हटाने का कार्य किया जा रहा है। फरवरी तक 40 बसें मार्ग से हट जाएंगी। इसके स्थान पर विभाग 70 नई बसों को बेड़े में शामिल करेगा। इसके लिए विभाग की ओर से मांग पत्र मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

विभागीय बसों के अलावा अनुबंधित बसों की संख्या को भी बढ़ाने का प्रस्ताव है। इससे यात्रियों को जिले में बेहतर बस सेवा मिल सकेगी। आरएम अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य योजना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही बसें मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें