सपा की पूर्व संासद ऊषा वर्मा ने शनिवार को कुंडा नदी
के निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और कहा कि लोस चुनाव से पहले सीएम से
मिलकर इस पुल को मंजूर कराया था, पर धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर
चिंता जताते हुए पीडब्ल्यूडी व सेतु निगम के अफसरों से बात कर निर्माण जल्द
पूरा करने को कहा।
पूर्व सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें
पूरा सहयोग दिया, यह अलग बात है कि चुनाव में सफलता नहीं मिली। कहा कि जिन
निर्माण कार्यों को अपने कार्यकाल में शुरू कराया था उन्हें जल्द पूरा
कराने की जिम्मेदारी उनकी है। कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को बाढ़
के दौरान होने वाली कठिनाई से निजात मिलेगी।
इसके बाद वह डहेलिया गांव
पहुंची और उर्स का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज
अग्निहोत्री, मियां जान, समी रजा, केशवराम, गिरेंद्र यादव, संदेश यादव,
राजेश तिवारी, शिवकुमार फौजी, रामनरेश, मुकेश त्रिवेदी आदि मौजूद थे। इसके
बाद पूर्व सांसद ने सपा नेता संतराम यादव के गढ़िया गांव पहुंचकर उनकी मां
के निधन पर शोक जताया।