हरदोई। बीती 23 मार्च को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंदा इब्राहिमपुर गांव में आग लगने से पहले बहन और फिर भाई की मौत हो गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक सपा नेता राजेश्वरी परिजनों से मिलीं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने मृत भाई-बहन के पिता बलराम को सांत्वना दी। इसके बाद पीड़ित परिवार को चावल, गेहूं समेत आवश्यक खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।